यमुनानगर में शराब ठेकेदार गोली कांड:पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टरों के बोर्ड का गठन, चंडीगढ़ में तोड़ा था दम

यमुनानगर जिले के गांव खेड़ी लक्खा सिंह गोली कांड में मृतक अर्जुन का खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह राणा ने बताया कि कल मैक्स हॉस्पिटल में गोली कांड मामले में उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई थी। देर रात उसके शव को चंडीगढ़ से यमुनानगर के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

आज सुबह डॉक्टर बोर्ड द्वारा मृतक अर्जुन के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है, क्योंकि इंचार्ज ने कहा कि अर्जुन को 8 गोलियां लगी थी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि क्या उनको और अधिक गोलियां गोली कांड में लगी थी। यमुनानगर के गांव उन्हेड़ी का रहने वाला है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते परिजन व पुलिस।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते परिजन व पुलिस।

इलाज दौरान तोड़ा था दम

4 दिन पहले रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में पुलिस चौकी के पास हुए गोलीकांड में घायल शराब ठेकेदार अर्जुन उन्हेड़ी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। अर्जुन का शव पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को गांव उन्हेड़ी पहुंचेगा।

गोल्ड़ी बराड़ व काला ग्रुप ने डाली थी चेतावनी पोस्ट

इससे पहले गोलीकांड में गोलनी निवासी विरेंद्र राणा व शराब कारोबारी पंकज मलिक की मौके पर ही गोलियां लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद इस गोलीकांड की जिम्मेदारी गोल्ड़ी बराड़ व काला राणा ग्रुप ली थी। जल्द दोबारा ऐसी ही घटना को दोहराने की चेतावनी भी सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के माध्यम से दी गई थी।

अस्पताल में मौजूद परिजन।
अस्पताल में मौजूद परिजन।

हमलावर पहले से कर रहे थे रैकी

पुलिस की जांच में सामने आया कि हर दिन पंकज व अर्जुन उन्हीं के ग्रुप के रिंकू राणा के साथ जिम करते थे और रिंकू राणा की हमलावरों ने रैकी की थी। जिसकी भनक रिंकू राणा को लग गई और वह जिम नहीं गया। जिस कारण पंकज व अर्जुन ने वीरेंद्र राणा से जिम जाने के लिए लिफ्ट ले ली। उन्हें लिफ्ट देना ही वीरेंद्र को मंहगा पड़ गया और वीरेंद्र ने हमलावरों की गोलियों का शिकार होकर अपनी जान गवां दी थी।

वीरवार की सुबह करीब सवा आठ बजे गांव खेड़ी लक्खा सिंह के जिम से बाहर निकलते हुए तीनों पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *