यमुनानगर DC ने दिए आदेश! यमुनानगर माइनिंग वाले ट्रैक्टर ट्रॉली चालक बैठे प्रदर्शन पर।

0
1
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक।

क्यों कर रहे प्रदर्शन ?

यमुनानगर DC द्वारा एक आदेश जारी किया गया था कि जो ट्रैक्टर ट्रॉली है वो माइनिंग ने इस्तेमान नहीं किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जिसके बाद जितने भी माइनिंग में ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वाले चालक थे जिनका भी ट्रैक्टर ट्रॉली माइनिंग में चलता था वो सब अब DC के इस आदेश का विरोध करते हुए नजर आए।

ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों का क्या कहना है?

यमुनानगर के बलेवाला में जितने भी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक है वो प्रदर्शन कर रहे है और कई दिनों से हड़ताल पर है। उनका कहना है कि यमुनानगर DC ने जो ऑर्डर दिया है ये बिल्कुल ही गलत है ट्रैक्टर ट्रॉली हर काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है ईंट भट्टे में ट्रैक्टर ट्रॉली इस्तेमाल होता हैं कचरा उठाने में,लकड़ी उठाने में अनेकों कामों में ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल किया जाता हैं ट्रैक्टर ट्रॉली से हमारे घर की रोजी रोटी चलती हैं हमने लॉन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदे है बहुत से लोगो ने किस्तों पर लिया हुआ है और सब इसी की मदद से पैसा कमाते है अगर ट्रैक्टर ट्रॉली बंद कर दिया जाएगा तो हम कहा जाएंगे।

ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से की बातचीत।

ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों का कहना है कि हम सरकार का हर आदेश मान लेंगे। लाइसेंग भी बनवा लेंगे। जो आदेश होगा वो मान लेंगे बस माइनिंग में ट्रैक्टर ट्रॉली बंद ना किया जाए। इससे हजारों परिवार जुड़े हुए है। सब भूखे मर जाएंगे इसीलिए हमारा निवेदन है कि हमारी सुनवाई की जाए और ट्रैक्टर ट्रॉली को माइनिंग में भी चलने की अनुमति दी जाए।

ट्रैक्टर ट्रॉली चालक।