यमुनानगर जिला सचिवालय में लगी जिला कष्ट निवारण समिति बैठक। समस्या सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

0
1
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी जी का स्वागत करते हुए।

आज यमुनानगर में यमुनानगर जिला सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति बैठक लगाई गई। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। बैठक जिला सचिवालय कक्ष नंबर 203 में सुबह 11 बजे से शुरू हो गई थी। जिसमें पूरे जिलेभर से लोग पहुंचे और मंत्री जी के सामने अपनी समस्याएं रखी।

समस्याएं सुनते हुए मंत्री कृष्ण बेदी जी।

बैठक के दौरान मौके पर मेयर सुमन बहमनी की,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा यमुनानगर SP कमलदीप गोयल और DC प्रीति जी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। और शिकायतों का जवाब दिया। बैठक के दौरान कुल 15 शिकायतें रखी गई। इनमें से 5 शिकायतें पूर्व में लंबित हैं और 10 शिकायतें  नई शामिल की गई थी। ये शिकायतें नगर निगम, बिजली विभाग, पुलिस विभाग, जिला विकास, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा शिक्षा विभाग से संबंधित हैं।

अधिक जानकारी वीडियो के माध्यम से जानिए 👇👇👇