यमुनानगर पुलिस की बड़ी पहल।हमीदा में नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक

0
1

पुराना हमीदा स्थित कम्युनिटी सेंटर में “सही राह” मुहिम के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल पहुंचे, जहां आयोजकों और क्षेत्रवासियों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

हमीदा क्षेत्र में किया नशा मुक्ति अभियान

इस मौके पर अधिवक्ता सुशील आर्य, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. बुलबुल, डॉ. सतीश लोहाट, सुरेंद्र मदान, फ़तेह सिंह गिल, हासिम लंबरदार, प्रधान जंगशेर सिंह, इश्ताक मलिक, अश्विनी मोंगा, थाना शहर प्रभारी नरेंद्र सिंह, हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर राणा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमीदा क्षेत्र के सभी लोग पहुंचे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए “सही राह” जैसी मुहिम चला रहा है, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके।

कम्युनिटी सेंटर हमीदा में किया गया कार्यक्रम

उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशा बेचने या सेवन करने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यमुनानगर SP कमलदीप गोयल जानकारी देते हुए

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

अन्य तस्वीरें-