यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: मंदिर जा रहे नवविवाहित जोड़े को स्कूल बस ने कु*चला

0
5

यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री एरिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

स्कूल बस जिसने टक्कर मारी

मृतकों की पहचान गंगानगर कॉलोनी निवासी खुशबू (25) और उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी पूजा (18) के रूप में हुई है। घायल शिवकुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि खुशबू की शादी महज 13 दिन पहले यानी 29 अप्रैल को शिवकुमार के साथ हुई थी।

हादसे में घायल शिवकुमार ओर पत्नी खुशबू जिसकी मौत हो चुकी है


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह शिवकुमार अपनी पत्नी खुशबू और बहन पूजा के साथ स्प्लेंडर बाइक पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रहा था। जैसे ही वे मानकपुर इंडस्ट्री एरिया के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

स्कूल बस चलाने वाला ड्राइवर
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस


हादसा इतना भयानक था कि बाइक सड़क पर गिर गई और खुशबू बस के नीचे आ गई। उसके सिर के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा भी बस की चपेट में आ गई और उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के समय स्कूल बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए
बाइक जिसपर सवार होकर जा रहे थे
घायल शिवकुमार को अस्पताल लेकर जाया गया


परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक नशे की हालत में था। शिवकुमार के पिता रामदिया ने कहा कि अगर बस अनियंत्रित होकर पलट जाती तो बच्चों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल में पहुंचे परिजन


डीएसपी पूजा ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक ने पूछताछ में सोमवार शाम शराब पीने की बात स्वीकार की है। हालांकि वह हादसे के समय नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।