Petrol Diesel Price Today: रोजाना की तरह आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। यह बुधवार भी राहतभरा है। घरेलू स्तर पर आज लगातार 110 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। हालांकि यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू होने के साथ ही मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए।
- यह भी पढ़ें:
- सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) 20 लाख रुपये व एसयूवी गाड़ी लेकर फरा
- प्रत्याशी ने वोटिंग से पहले रात में बांटे ‘सोने के सिक्के’, बाद में सारे निकले नकली
आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कंट्रोल कब तक? ये संकेत बढ़ा रहे हैं टेंशन
नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.9 |
आगरा | 95.05 | 86.56 |
लखनऊ | 95.28 | 86.8 |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
चेन्नई | 101.4 | 91.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
पटना | 105.9 | 91.09 |
जयपुर | 107.06 | 90.7 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
LPG की कीमतों में होने जा रही जोरदार बढ़ोतरी! 1 अप्रैल से दोगुने होंगे दाम, CNG-PNG भी होगी महंगी