Cryptocurrency को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने कहा – RBI नहीं लाएगा कोई भी रेगुलेटेड क्रिप्टोकरेंसी

0
141

Cryptocurrency Update: अगर आप भी रिजर्व बैंक (Reserve Bank of india) की ओर से आने वाली क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है.

Cryptocurrency Update: अगर आप भी रिजर्व बैंक (Reserve Bank of india) की ओर से आने वाली क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है. आज सरकार ने इस बारे में राज्य सभा में जानकारी दी है. सरकार ने साफ कहा है कि आरबीआई (RBI) का किसी भी तरह की क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) लाने का कोई प्लान नहीं है.

वित्तराज्य मंत्री ने दी जानकारी
आपको बता दें वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्य सभा में आज लिखित जबाव देकर कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी अभी अनियमित है, जिसकी वजह से आरबीआई इस तरह का कोई प्लान नहीं बना सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐसी कोई भी डिजिटल करेंसी लेकर आया नहीं आएगा, जिसको आरबीआई रेगुलेट करें.

आरबीआई का डिजिटल रुपया जल्द आएगा
बता दें कि आरबीआई का डिजिटल रुपया लाने पर बजट में मुहर लग चुकी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार 1 फरवरी को अपनी बजट स्पीच में जानकारी दी थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी डिजिटल करेंसी वित्त वर्ष 2023 में लाएगा. इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी से आई आमदमी पर 30 फीसदी का टैक्स लगाया जाएगा.

बजट में किया था क्रिप्टो टैक्स का ऐलान
आपको बता दें इस साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) ने कहा था कि क्रिप्टो को लाभ में बेचने पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा, लेकिन लाभ में नहीं बेचने पर भी एक प्रतिशत का टीडीएस देना होगा, जिससे ये पता चलेगा कि कहां-कहां क्रिप्टो का लेनदेन हुआ है.

 

उन्होंने कहा कि आरबीआइ की तरफ से प्रस्तावित डिजिटल रुपये को ही डिजिटल करेंसी माना जाएगा, बाकी अन्य को डिजिटल असेटकी श्रेणी में रखा जाएगा. आरबीआइ की प्रस्तावित डिजिटल करेंसी का उपयोग सिर्फ दो कारोबारियों के बीच ही होगा या इसका खुदरा उपयोग भी किया जा सकेगा, इस पर फैसला आरबीआइ करेगा.