“तेरी छाती और प्राइवेट पार्ट में गोलियां मारेंगे…” होटल कारोबारी को मिली खौफनाक धमकी, पत्र में लिखा- I Kill You

0
1

यमुनानगर। सेक्टर-17 हुडा क्षेत्र के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से भेजे गए धमकी भरे पत्र ने सनसनी फैला दी है। लाल स्याही से लिखी चिट्ठी में कारोबारी और उसके परिवार को गोली मारने, होटल में घुसकर फायरिंग करने और आग लगाने की धमकी दी गई है।

Hotel A V Residency जिसके संचालक को धमकी दी गई

होटल कारोबारी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसे 9 मई और 14 मई को दो धमकी भरे पत्र मिले। पत्र में लिखा था, “हमारी बहन के साथ रेप करके उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और अब हीरो बनकर घूम रहा है। तेरी छाती और प्राइवेट पार्ट में गोलियां मारेंगे। जिस दिन तू अकेला फंस गया, उसी दिन जान से मार देंगे। तेरी सुपारी दे दी गई है। तेरे होटल में घुसकर गोलियां मारेंगे। तेरा वंश खत्म कर देंगे। अब तेरी जिंदगी के बहुत कम दिन बचे हैं। मेरी धमकी को हल्के में मत लेना। बस मौका मिल जाए… I Kill You.”

धमकी भरे पत्र में कारोबारी के बेटे, बहन और अन्य रिश्तेदारों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। पत्र में यह भी दावा किया गया कि आरोपी शिमला तक उसका पीछा कर चुका है, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया।

होटल संचालक संजीव कुमार जानकारी देते हुए

संजीव कुमार ने बताया कि 2023 में उसके खिलाफ रेप का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसे बाद में जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था। पत्र में बार-बार “बहन” शब्द का जिक्र होने के कारण उसे आशंका है कि यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस धमकी भरे पत्र भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

हुड्डा 17 सेक्टर पुलिस जुटी जांच में