यमुनानगर में महिला शक्ति का प्रदर्शन: मटका चौक पर पुतला दहन, नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर जताया रोष

0
1

यमुनानगर। पुतला दहन और जोरदार नारेबाजी के साथ आज जगाधरी के मटका चौक पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एकजुट होकर विपक्षी पार्टियों के खिलाफ अपना रोष जताया और नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध को महिलाओं का अपमान बताया।

महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
मौके पर पहुंची मेयर सुमन बहमनी

दरअसल, हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और ग्रुप-D कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़े बिल को लाने की तैयारी के बीच राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि विपक्षी दलों द्वारा इस बिल का विरोध करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।

इसी मुद्दे को लेकर आज यमुनानगर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मटका चौक पर इकट्ठा हुईं। इस दौरान यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं और प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

विपक्षी पार्टियों का पुतला जलाया
जगाधरी मटका चौंक

महिलाओं ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की और विपक्षी पार्टियों का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाथों में बैनर लेकर पहुंची महिलाएं

नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं, जबकि विपक्षी पार्टियां केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे महत्वपूर्ण बिलों का विरोध कर रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को विधानसभा के विशेष सत्र में मजबूती से उठाएगी।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए मटका चौक पर माहौल गरमाया रहा, वहीं पुलिस भी मौके पर तैनात रही ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर संदेश दिया कि नारी सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर वे पीछे हटने वाली नहीं हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा के विशेष सत्र और इन विरोध प्रदर्शनों के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति और तेज हो सकती है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति जौहर जानकारी देते हुए