यमुनानगर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का बड़ा प्रदर्शन
यमुनानगर में किसानों का केंद्र सरकार पर हमला, फ्री ट्रेड डील रद्द करने की मांग

0
1

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले किसानों ने गुरुवार सुबह भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसान अनाज मंडी में एकत्रित हुए और वहां से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के पुतले फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

किसानों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि यह समझौता देश के किसानों, कृषि क्षेत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापारियों और रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

किसानों ने प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के पुतले फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष संजू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जबकि अमेरिका में बड़े स्तर पर व्यावसायिक खेती की जाती है और वहां किसानों को भारी सरकारी सहायता एवं सब्सिडी मिलती है। ऐसे में असमान परिस्थितियों में होने वाला कोई भी फ्री ट्रेड समझौता भारतीय किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ होगा।

किसानों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन यमुनानगर DC प्रीति की सौंपा

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि, खाद्य सुरक्षा और करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़े किसी भी निर्णय को जनता और संबंधित पक्षों की सहमति के बिना लागू नहीं किया जाना चाहिए। किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को तुरंत निरस्त कर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हितों की रक्षा की जाए।

प्रदर्शन के दौरान किसान लघु सचिवालय परिसर में धरने पर भी बैठे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और प्रस्तावित कृषि ट्रेड डील को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें-