यमुनानगर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम स्मैक और 334 ग्राम अफीम के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

0
1

यमुनानगर: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी 40 ग्राम हीरोइन (स्मैक) और दो आरोपी 334 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने रिमांड हासिल किया है।

पुलिस हिरासत मे चारों आरोपी

पहले मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर उत्तर प्रदेश से कलानौर के रास्ते यमुनानगर में नशीले पदार्थ की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक को रोककर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई।

40g स्मैक के साथ गिरफ्तार किए 2 आरोपी

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 20-20 ग्राम यानी कुल 40 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी रियासत पुत्र फुरकान और इस्लाम पुत्र अयूब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस्लाम अपनी बाइक पर नशे की सप्लाई करता था। रिमांड के दौरान उससे पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।


वहीं दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने खुडेवाला-मुसिमबल रोड पर कार्रवाई करते हुए अंबाला जिले के नगला राजपूतान निवासी रामलाल को 334 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में रामलाल ने खुलासा किया कि उसने यह अफीम यमुनानगर के गांव भभोली निवासी शुभम से खरीदी थी।

334g अफीम के साथ गिरफ्तार किए 2 आरोपी

जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अफीम तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।