यमुनानगर: दो देसी कट्टों संग 2 आरोपी गिरफ्तार

0
2

यमुनानगर: जिला पुलिस की अपराध शाखा-1 और अपराध शाखा-2 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


अपराध शाखा-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साढ़ौरा स्थित नकटी नदी के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जिला अंबाला के गांव भूखड़ी निवासी हर्षित उर्फ हर्ष पुत्र राजकुमार के रूप में हुई।

CIA 2 की हिरासत में बैठा आरोपी


वहीं अपराध शाखा-1 की टीम ने पश्चिमी यमुना नहर के पास कार्रवाई करते हुए एक अन्य युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से भी एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी मुकर्रम उर्फ मुकरा पुत्र भसीन के रूप में हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

CIA 1 की ग्रिफ में आरोपी