बेटे के साथ नहर में कूदी महिला, बच्चा लापता

एक महिला ने अपने चार साल के बच्चे के साथ शादीपुर पुल से नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को किसी तरह से निकाल लिया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। परिवार के लोगों ने करनाल से प्राइवेट गोताखोर प्रकट सिंह की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया है। विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रणजीत ने चार साल के बेटे प्रभजोत के साथ नहर में छलांग लगा दी। किसी तरह का विवाद नहीं था। वह दोपहर एक बजे काम से घर पर आई तो देखा कि पत्नी और बेटा घर पर नहीं था। पता चला कि पत्नी कपड़े लेने गई है। वह कपड़े वाली महिला के पास गई तो वहां पता चला कि उसकी पत्नी वहां नहीं आई थी। उसने पत्नी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसी दौरान लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी ने बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी है। ऑटो चालक और अन्य लोगों ने उसकी पत्नी को बचाने के लिए भी छलांग लगा दी। उसकी पत्नी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। उनका कहना है कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *