: GST Collectioneb में मिला रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी, सरकार की भर गई झोली

नई दिल्ली, मार्च 1। चालू वित्तीय वर्ष 2022 की फरवरी में जीएसटी कलेक्शन बहुत ही अच्छा रहा है। फरवरी 2022 में GST Collectionजीएसटी कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। पिछले साल की फरवरी की तुलना में यह 18 फीसदी ज्यादा है। ध्यान रहे कि यह लगातार पांचवीं बार है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है।

वहीं जनवरी 2022 में GST Collectionजीएसटी कलेक्शन 1.38 लाख करोड़ रुपये का रहा था। यह पिछले साल जनवरी की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा था। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि 30 जनवरी, 2022 तक दाखिल जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्या 1.05 करोड़ रुपये थी। इसमें 36 लाख तिमाही रिटर्न शामिल हैं।

फरवरी 2022 लगातार पांचवां महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार फरवरी 2022 के महीने में सकलGST Collection जीएसटी कलेक्शन 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा है।

वहीं अप्रैल 2021 में सबसे ज्यादा GST Collectionजीएसटी कलेक्शन मिला था और यह 1,39,708 करोड़ रुपये था। फरवरी 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी रेवेन्यू से 18 प्रतिशत ज्यादा रहा है।

– अप्रैल में 1,41,384 करोड़ रुपये- मई में 1,02,709 करोड़ रुपये- जून में 92,849 करोड़ रुपये- जुलाई में 1,16,393 करोड़ रुपये- अगस्त में 1,12,020 करोड़ रुपये- सितंबर में 1,17,010 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *