HR 71 NEWS UPDATE:पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वॉटर्स में रॉकेट अटैक करने वाला एक शख्स महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
125

महाराष्ट्र ATS (Anti Terrorism Squad) ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मई में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वॉटर्स में रॉकेट हमला करने में शामिल था। आरोपी पंजाब का रहने वाला है लेकिन इस अटैक के बाद से फरार था। पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की पहचान चरत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह उर्फ कारज सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ आठ गंभीर अपराध दर्ज हैं।