पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नवजोत सिंह सिद्धू को झटका, राजा अमरेंद्र सिंह वारिंग को कमान

कांग्रेस पार्टी ने राजा अमरेंद्र सिंह वारिंग को पंजाब में पार्टी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव हारने के बाद पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था।
कांग्रेस पार्टी ने राजा अमरेंद्र सिंह वारिंग को पंजाब में पार्टी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। जबकि प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं। चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पीसीसी चीफ थे, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे।

दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से पार्टी प्रदेश प्रमुख का पद खाली चल रहा था। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी चीफ के लिए राजा अमरेंद्र सिंह वारिंग के नाम पर मुहर लगा दी है।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त मिली थी। भगवंत मान के नेतृत्व में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस पार्टी को महज 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। यहां तक कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *