करनाल में CM निवास पर AAP का धरना:बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका तो गोबर-उपले और पैसे फेंककर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

करनाल :   हरियाणा के करनाल में आम आदमी पार्टी ने सीएम मनोहर निवास पर उपले व गोबर के साथ प्रदर्शन किया। प्रेम नगर स्थित सीएम निवास से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पुलिस कर्मियों से नोक-जोक भी हुई।

प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर ही नोटों, उपलों और गोबर की बरसात की। आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। जो प्रदेश सरकार व सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रेम नगर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीएम मनोहर लाल व सांसद संजय भाटिया का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नेताओं की सहयोग के बिना करनाल डीटीपी व तहसीलदार द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना संभव नहीं हो पाता। हर नेता अपने विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारियों की फीडबैक रखता है। इनकी सहमति से ही करनाल समेत प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

पुतला फूंकते हुए आप कार्यकर्ता।
पुतला फूंकते हुए आप कार्यकर्ता।

तहसीलदार 100 करोड़ का मालिक बन गया

नवीन जयहिंद ने बताया कि जिन गरीबों के डीटीपी ने घर तोड़े हैं उनके घरों का निर्माण करवाया जाना चाहिए। 7 साल में तहसीलदार 100 करोड़ी बन गया। ऐसे में डीसी कितने करोड़ का बन गया होगा। ऐसे में विधायक के पास कितने करोड़ होंगे। ऐसे लोगों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

पहले अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री करते हैं। फिर उस पर पीला पंजा चलवा देते हैं। बताया कि अनुकादियान का घर गिरा दिया। उसने पैसे नहीं दिए ताे निर्माण के बाद ही उसका मकान गिरा दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी काम करने की बजाए पैसे मांगे तो उसके पास उपले लेकर चले जाना फिर भी ना माने तो वह लोगों के लिए 24 घंटे तैयार हैं। एक बार जानकारी दे दियो।

सीएम निवास पर प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ता।
सीएम निवास पर प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *