रादौर – भाजपा व कांग्रेस दोनो एक ही थैली के चटटे बटटे है : श्याम सिंह राणा   

रादौर : October. 18. 2020।।  हरियाणा में रादौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने समर्थकों सहित आज  यानि शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में शामिल हो गए। श्याम सिंह राणा ने इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, पार्टी महासचिव अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौजूदगी में समर्थकों सहित इनेलो का दामन थामा।

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अब इनेलो के माध्यम से रादौर के लोगों की अधिकाधिक सेवा करने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इनेलो ही किसान हितैषी पार्टी है। वही, राणा ने केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून को किसान हितों के विरूद्ध बताया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने फूल मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनो एक ही थैली क चटटे बटटे है। दोनो दलों ने अपनी सरकारों में कृषि संबंधी बिलों का समर्थन किया था। सत्ता से बाहर रहते हुए दोनो दल इसका विरोध करते है और सत्ता में आने पर इसका समर्थन करते है। कांग्रेस व भाजपा दोनो दल आपस में मिलकर किसानों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए है, लेकिन चौधरी देवी लाल जी की इनेलो पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, दुकानदारों व व्यापारियों के हितों की लडाई लडती आ रही है। इनेलो पार्टी से जुडकर किसानों, मजदूरों, दुकानदारों व आम जनता की लडाई लडेगें। हरियाणा प्रदेश में केवल इनेलो पार्टी ही किसानों के हितों की लडाई लड़ रहीं है। बाकी दल केवल किसान के नाम पर राजनीति करते है। भाजपा द्वारा देश व प्रदेश के किसानों की अनदेखी कर उन पर कृषि संबंधी 3 अध्यादेश थोपकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। वह किसान के बेटे है और पूरी तरह से किसानों के साथ है और उनकी लडाई लडेगें। उन्होने कहा कि आज हरियाणा-पंजाब का किसान अपने हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की कोई सुध नही ले रहीं है। जिससे पता चलता है कि पार्टी किसान, मजदूर व व्यापारी के हितों के विपरीत जाकर काम कर रही है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा जबरन किसानों पर काले कानून थोप रही है, यह सही नहीं है। किसानों के विरोध के बावजूद सरकार ने 3 अध्यादेश पारित कर किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम किया है।

बदल गया समय बदल गया दौर. आओ चले इनेलो की ओर. इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा

इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, जाहिद खान कांसेपुर,  मलखान सिंह ग्रेवाल, ऋषिपाल दोहली, दिलबाग राणा भगवानगढ़्, डॉ नरेश सारण, रामपाल सरपंच काजीबांस, दीपक सरपंच सारण, पवन सरपंच गोलनी, गोल्डी भोगपुर, बचित्र सिंह फरीदपुर, अर्जुन सिंह सुढैल, राजेश कश्यप नाचरौन, सुभाष खुर्दबन पूर्व चेयरमैन, कर्मवीर खुर्दबन पूर्व चेयरमैन, धनवंत्री सेन, मामचंद लाठर, ललित धीमान, जयपाल आर्य नगला साधान, गुरविंद्र खेडी, आरिफ खेडी, तरणजीत सिंह संधू, सुशील कश्यप रादौर, करनैल सिंह एमटी करहेडा, ब्रहमपाल काजीबांस, विशाल शर्मा काजीबांस, अरूण राणा सारण, रामपाल सरपंच काजीबांस, महेंद्र सिंह सुढैल, कुलभूषण राणा भगवानगढ़, नयाज सिंह, सतपाल महामंत्री, माल्ला सरपंच कूलपुर, सुभाष फौजी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *