करनाल में रिश्वतकांड के बाद तहसील व बीडीपीओ कार्यालय में बड़ा फेरबदल, 168 कर्मचारियों का तबादला, देखें लिस्ट

 करनाल :डीटीपी व तहसीलदार रिश्वत प्रकरण के बाद सरकारी विभागों में मचे हड़कंप के बीच प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले की सभी तहसीलों और खंड विकास कार्यालय में कार्यरत 168 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से कई कर्मचारी बरसों से एक ही सीट पर जमे थे। उन्हें, इधर से उधर करने के साथ ही खलबली मच गई। उपायुक्त अनीश यादव ने तबादलों की पुष्टि की है।

डीटीपी विक्रम और तहसीलदार राजबक्श के रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार होने के बाद से ही माना जा रहा था कि तहसील सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों को जड़ से समाप्त करने के लिए और कदम उठाए जा सकते हैं। इस बात का अहसास कर्मचारियों को भी था कि रिश्वत प्रकरण में हुई बड़ी कार्रवाई के बाद इसकी आंच निचले स्तर तक भी आ सकती है। क्योंकि रिश्वत प्रकरण में तहसील के कर्मचारियों के हाथ होने की भी पूरी संभावना जाहिर की जा चुकी थी। हालांकि अभी इस मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। अलबत्त विजिलेंस की जांच से अलग जिला प्रशासन ने तहसील व खंड एवं विकास पंचायत कार्यालयों में तैनात 168 कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं।कई साल से एक ही जगह पर तैनात रहने से भी इन कर्मचारियों के तबादले हुए हैं। इनमें ज्यादातर कर्मचारी तहसील से संबंधित हैं। तहसील कर्मचारियों पर ही अधिकतर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और ताजा रिश्वत प्रकरण में भी तहसील मुख्य केंद्र के रूप में उभकर सामने आई है।
इनका किया तबादला

39 क्लर्क

39 पटवारी

27 ग्राम सचिव 

54 कंप्यूटर आपरेटर 

9 कानूनगो

 

घरौंडा तहसील में दो कानूनगो व चार पटवारियों के तबादले 

घरौंडा तहसील में दो कानूनगो, चार पटवारियों, कंप्यूटर आपरेटरों सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के तबादले कर दिए गए हैं। इतने बड़े फेरबदल से तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों की माने तो अभी और भी तबादले हो सकते हैैं।

सरकार ने घरौंडा तहसील के कानूनगो राकेश कुमार व रोहताश, पटवारी अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, प्रशांत व प्रदीप कुमार, क्लर्क श्रवण कुमार, चपरासी कृष्ण कुमार, सुनील कुमार का तबादला कर दिया है। इसी के साथ कई कंप्यूटर आपरेटरों का भी तबादला हुआ है। नवनियुक्त तहसीलदार निखिल ङ्क्षसगला ने बताया कि सभी के तबादले रूटीन में हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *