यमुनानगर में यमुनानगर एंटी नार्कोटिक सेल की टीम के द्वारा 2 युवक गिरफ्तार किये गये। जो कि स्मैक की स्मगलिंग कर रहे थे। बीते दिनों सूचना के आधार पर एंटी नार्कोटिक सेल की टीम ने हथिनीकुंड बैराज पर निगरानी रखी। और 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्मैक की सप्लाई करने जा रहे थे और तभी एंटी नार्कोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने इन्हें धर-दबोचा।

जानकारी के मुताबिक ये UP से स्मैक लेकर आ रहे थे। और सप्लाई सप्लाई करने जा रहे थे। जो कि यमुनानगर के मलिकपुर खादर के रहने वाले है। जिसमें से एक इनाम 30 वर्ष और दूसरा रुकसार 25 वर्ष है। इन दोनों के पास से 15-15 स्मैक बरामद की गई।

दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया है आगे कोर्ट के आदेश अनुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वो इनपर की जाएगी।




