यमुनानगर रेलवे स्टेशन के बाहर नाले में मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी

0
3

यमुनानगर रेलवे स्टेशन के बाहर एक नाले में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी गई।

नाला जिसमें पड़ा मिला व्यक्ति का शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके।

जांच अधिकारी बोधराज जानकारी देते हुए

बताया जा रहा है कि मृतक ने काले रंग की कमीज और जींस की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखवा दिया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस

जीआरपी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।