हनीमून पर गए एक नवदम्पति की खून से सनी लाशे

0
105

एक महीने पहले हुई थी शादी, एक ही चिता में शव जलते देख रोने लगे लोग

SEE MORE:

करनाल के गांव ढबकोली में आज उस समय शोक में डूब गया, जब हनीमून पर गए एक नवदम्पति की खून से सनी लाशे आई। दोनों का आज एक चिंता में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में लोगों के घरों में गहरा सन्नाटा पसरा रहा।

 

मिली जानकारी के अनुसार गांव ढबकोली के कांग्रेसी नेता ओमपाल मढ़ाण के भतीजे मोहित की शादी एक महीने पहले नेहा के साथ हुई थी। नवदम्पति शादी के बाद हनीमून पर घुमने के लिए गए। देर रात राजस्थान के सरदार स्थान पर ट्रक की चपेट में उनकी कार के आने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जे जाना जाने लगा तो दोनों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना परिवारजनों को मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। गांव के लोग दोनों के शव लेने के लिए राजस्थान गए और वहां से नवदम्पति के शव लेकर जैसे ही गांव में पहुंचे तो हर व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। दोनों के शवों को देखकर रोवा राहट मच गया।

 

इस घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग गांव में पहुंचे। दोनों के शवों को संस्कार के लिए लेकर चले तो बेहद गमगीन हालत बन गए। दोनों को शव शमशान घाट में अन्तिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो जनता शमशान घाट में उमड़ पड़ी। नवदम्पति को एक ही चिंता में अग्रि के हवाले किया तो लोग रोने लगे।

पीडि़त ओमपाल मढ़ाण ने बताया कि मोहित की पिछले महीने ही नेहा के साथ शादी हुई थी। शादी को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए गए, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। रात को दोनों को कार से लौटने समय राजस्थान के सरदार जगह पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुख बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है।