
मामला जगाधरी के गुलाबनगर का है जहां मामूली बात के बाद लड़ाई हो गई लाठियों डंडों से मारपीट की। और फरार हो गए।
बीते दिनों जगाधरी के गुलाबनगर में जगाधरी का ही रहने वाला एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से रस्ते से जा रहा था गाड़ी तेज रफ्तार में थी। तो रस्ते में खड़े व्यक्ति ने उसको बोला कि बच्चे बुजुर्ग भी चलते है रस्ते में थोड़ा धीरे चलो। गाड़ी चालक को इस बात से गुस्सा आ गया और उसको धमकी देकर गया कि यही रुको दस मिनट तुम्हे बताता हु। थोड़ी देर बाद व्यक्ति गाड़ियां भरकर गुंडे बदमाश लेकर आया। और मोहल्ले में मार पीट शुरू कर दी। लाठियों डंडों से बुजुर्ग, महिलाओं सब पर प्रहार किया और फरार हो गए। जिसके बाद मोहल्ले के निवासियों ने थाना शहर जगाधरी में जाकर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। जिसमे 2 व्यक्तियों का उन्होंने नाम लिखवाया और लगभग 10 अन्य लोग भी थे। जिसके बाद उनपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। तो 14 फरवरी को मोहल्ले के लोग थाना शहर जगाधरी इकट्ठे होकर पहुंचे थाने के सामने दरिया बिछाकर बैठ गए और धरना प्रदर्शन करने लगे।

मौके पर पुलिस जगाधरी डीएसपी:- सूचना पाकर मौके पर जगाधरी डीएसपी राजीव मिगलानी पहुंचे घटना की जानकारी ली। डीएसपी राजीव मिगलानी ने कहा कि FIR उसी दिन दर्ज कर ली गई थी। इन्वेस्टिगेशन अभी जारी है। हमलावरों में से दो लोग नामजद हैं और अन्य 8-10 लड़के है। जिनकी तलाश अभी जारी है उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇👇




