Bihar Board 10th Result 2022: आज आएंगे बिहार बोर्ड के दसवीं के नतीजे, लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

0
147

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के रिजल्ट का आज (31 मार्च) दोपहर एक बजे जारी होगा. यह जानकारी बिहार स्कूल एग्जामनिशन बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी. इसे बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे. रिजल्ट्स का ऐलान होने के बाद इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा biharboardonline.com और onlinebseb.in पर भी रिजल्ट्स देख सकते हैं. बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और एग्जाम 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच कराए गए हैं. हालांकि एक पेपर गणित की परीक्षा दोबारा 24 मार्च को हुई थी. इसके चलते इसके रिजल्ट्स में देरी हुई है. बारहवीं के रिजल्ट्स 16 मार्च को ही घोषित हो चुके हैं.