ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा:नेशनल हाइवे-907 पर पंजेटो के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

0
100

यमुनानगर से पांवटा साहिब जाने वाले नेशनल हाइवे-907 पर गांव पंजेटो के पास बुधवार देर रात 18 टायर वाला एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक बेलगढ़ से रेत भरकर पानीपत जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर और उसका सहयोगी थे। ड्राइवर के मुताबिक देर रात करीब तीन बजे जब वे गांव पंजेटो को क्रॉस करने के बाद आगे की तरफ जा रहे थे तो एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

वह और क्लीनर दोनों ही सुरक्षित ट्रक से बाहर निकल आए, लेकिन सुबह होते-होते वहां जाम जैसी स्थिति बनने लगी क्योंकि यहां ट्रैफिक वन-वे हो चुका था। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को उठा दिया गया।