यमुनानगर PWD कार्यालय में यूनियनों के बीच विवाद:कमरा दूसरे यूनियन को देने का आरोप, SDO बोले- कर्मचारी ने नशे में महिला से छेड़छाड़ की

यमुनानगर के जगाधरी स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग में यूनियनों के बीच विवाद गहरा गया है। सर्व कर्मचारी संघ ने एसडीओ इंजीनियर पलविंदर सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि एसडीओ ने उनके कमरे का ताला तोड़कर वह कमरा दूसरी यूनियन को दे दिया।

सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान प्रेमचंद ने बताया कि एसडीओ पलविंदर सिंह डिपार्टमेंट के वर्कर्स यूनियन को अनुचित समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर कर्मचारियों को परेशान कर रहा है और यूनियनों के बीच टकराव करवा रहा है।

यूनियन कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत
यूनियन कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत
यूनियन के जिला सचिव
यूनियन के जिला सचिव

दूसरी ओर, एसडीओ पलविंदर सिंह का कहना है कि विवाद केवल यूनियन के कमरे को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाली यूनियन का एक कर्मचारी उनके कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। एसडीओ के अनुसार, कुछ दिन पहले उक्त कर्मचारी ने शराब के नशे में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी की, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

एसडीओ ने कहा कि वह अपने खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मामला अब विभागीय जांच के अधीन है, जिससे दोनों पक्षों के बीच सुलह की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *