शाॅर्ट सर्किट से 4 एकड़ गेहूं की फसल जली:गुंदियाना में हादसा , दोपहर में अचानक आई बिजली से हुआ शाॅर्ट सर्किट

0
102

  यमुनानगर    गांव गुंदियाना में दोपहर करीब दो बजे गेहूं के खेतों में आग लग गई। किसानों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं, ग्रामीण आग पर काबू पाने में लग गए। फायर ब्रिगेड की टीम से पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक करीब चार एकड़ फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव के लोग आग पर काबू पाने में न जुटते तो यह आग सैकड़ों एकड़ तक फैल सकती थी।

भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि गांव में उनके खेत हैं। दोपहर दो बजे अचानक बिजली आई और शाॅर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। उनका कहना है कि एक अप्रैल से बिजली निगम के अधिकारियों ने दिन के समय में बिजली सप्लाई बंद की हुई है, लेकिन शुक्रवार को अचानक सप्लाई आई और शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। उनका कहना है कि गांव लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। ट्रैक्टर चलाकर दूसरे खेतों में आग जाने से रोका गया। उनका कहना है कि उसकी और उसके परिवार की करीब चार एकड़ फसल जली है।