यमुनानगर में दोपहर में भी धुंध, तापमान घटा:लोगों ने अलाव का लिया सहारा, मजदूरों के रोजगार पर पड़ा असर

हरियाणा के यमुनानगर जिले में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आज सुबह से ही शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दोपहर तक नहीं निकली धूप

बता दें कि कल जहां दोपहर में तेज धूप खिली थी, वहीं आज दोपहर तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं ने सर्दी की तीव्रता को और बढ़ा दिया है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए मोटे ऊनी कपड़े पहनने और सड़क किनारे अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। स्थानीय कृष्ण कुमार, माया देवी और तारा देवी ने बताया कि भीषण ठंड ने उनके रोजगार को बुरी तरह प्रभावित किया है। मजदूरों और गरीब तबके के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

दोपहर में धुंध के दौरान हाईवे से गुजरते वाहन।
दोपहर में धुंध के दौरान हाईवे से गुजरते वाहन।

सामाजिक संस्थाएं भी नहीं कर रही मदद

कई लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और दैनिक कमाई न होने से भोजन जुटाने में भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी सामाजिक संस्था उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रही है। पहले छोटे-मोटे काम करके अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन भीषण सर्दी ने उनकी आजीविका पर गंभीर प्रभाव डाला है। वाहन ड्राइवर भी धुंध भरी सड़कों पर सावधानी से चलने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *