भारत में LPG की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा, महंगाई के मामले में पेट्रोल तीसरे और डीजल आठवें नंबर पर

फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए अन्य देशों में कई कारक हैं ‘मुद्रा की क्रय शक्ति’। यानी नोमिनल एक्सचेंज रेट (जिस दर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्राओं का कारोबार होता है) पर बदल जाती है..

LPG-Petrol-Diesel price hike: भारत में रसोई गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-diesel price) आसमान पर पहुंच गए हैं। अगर दुनियाभर में तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमत देखें तो भारत में एलपीजी (LPG) सबसे महंगी मिल रही है, इस मामले में यह नंबर वन पर है। वहीं, पूरी दुनिया भारत तीसरे नंबर पर है जहां पेट्रोल की कीमत (Petrol price) सबसे अधिक है जबकि डीजल विश्व स्तर पर आठवीं सबसे महंगी है।

समझें क्या है गणित
फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए अन्य देशों में कई कारक हैं ‘मुद्रा की क्रय शक्ति’। यानी नोमिनल एक्सचेंज रेट (जिस दर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्राओं का कारोबार होता है) पर प्राइस तुलना यह नहीं दिखाती है कि विभिन्न मुद्राओं की अपने बाजारों में अलग-अलग क्रय शक्ति होती है। बता दें कि कोई मुद्रा या करेंसी से उनके घरेलू बाजार में कितना और क्या सामान खरीदा जा सकता है, वह उसकी ‘क्रयशक्ति’ होती है जो अलग-अलग देशों की मुद्रा परचेजिंग पावर अलग-अलग होती है।  इंटरनेशनल मार्केट में मुद्रा की क्रयशक्ति बदल जाती है। जैसे कि आय का स्तर देशों में अलग होता है। एक लीटर पेट्रोल एक औसत भारतीय के लिए दैनिक आय का 1/4 भाग हो सकता है। वहीं, बुरुंडी में यह औसत डेली इनकम से का महज एक भाग है।

इस तरह समझें

उदाहरण के लिए, 120 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 75.84 रुपये प्रति डॉलर की नोमिनल एक्सचेंज रेट पर 1.58 डॉलर के बराबर है। लेकिन अमेरिकी बाजार में एक डॉलर भारत में 75.84 रुपये की तुलना में बहुत कम खरीद सकता है। इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए, अमेरिका में मार्च में एक किलो आलू की औसत कीमत 1.94 डॉलर थी, जिसे जब नोमिनल एक्सचेंज रेट पर परिवर्तित किया जाता है, तो यह 147 रुपये में तब्दील हो जाती है। यह राशि भारत में मार्च में 7 किलो से अधिक आलू खरीदने में सक्षम थी।
इसलिए, विभिन्न देशों में घरेलू कीमतों की तुलना में अर्थशास्त्री पीपीपी डॉलर या अंतरराष्ट्रीय डॉलर का उपयोग कर रहे हैं। यह इस बात पर ध्यान देता है कि प्रत्येक मुद्रा अपने बाजार में कितना खरीद सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, पीपीपी या अंतरराष्ट्रीय डॉलर 2022 में औसतन 22.6 रुपये रहा है।

एलपीजी की कीमतें
एलपीजी की कीमतें 54 देशों के लिए उपलब्ध हैं और भारत की कीमत 3.5 डॉलर प्रति लीटर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत के बाद तुर्की, फिजी, मोल्दोवा और यूक्रेन हैं। इस बीच, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, कनाडा और यूके जैसे देशों में एलपीजी की कीमत लगभग एक डॉलर प्रति लीटर है।

पेट्रोल की कीमतें
जब पेट्रोल की कीमत अंतरराष्ट्रीय डॉलर में परिवर्तित होती है, तो भारत में तुलनीय मूल्य 5.2 अंतरराष्ट्रीय डॉलर प्रति लीटर पर आता है, जो कि 157 देशों में सूडान (इंट 8 डॉलर) और लाओस (इंट 5.6 डॉलर) के बाद दुनिया का तीसरा सबसे अधिक है।

डीजल की कीमतें
डीजल के लिए 156 देशों का डेटा उपलब्ध है। भारत में, कीमत इंट 4.6 8 डॉलर उच्चतम पर है। इस सूची में नंबर वन पर सूडान हैं, जहां कीमत 7.7 डॉलर है। इसके बाद अल्बानिया, तुर्की, म्यांमार, जॉर्जिया, भूटान और लाओस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *